शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनतेरस पर अन्नपूर्णा मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस कमिश्नर और DM ने लिया जायजा

Triangle News

1 hour ago 20 views
धनतेरस पर अन्नपूर्णा मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस कमिश्नर और DM ने लिया जायजा

दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के निर्देश

विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। धनतेरस पर्व पर श्री अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और दर्शन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत शंकर पुरी से मुलाकात कर श्रद्धालुओं के दर्शन और खजाना वितरण से जुड़ी तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की।

सुगम दर्शन और सुरक्षा पर विशेष जोर

पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धनतेरस पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में रहेगी सतर्कता

धनतेरस पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि पर्व के दौरान दर्शन व्यवस्था सुचारु रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

502
पेज 19 / 84