SIR को लेकर ओवैसी का कांग्रेस पर हमला, बोले- अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रुख अपना रही पार्टी
Triangle News
विशेष रिपोर्ट
राजधानी/लखनऊ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग राज्यों में दिए गए बयानों और रुख पर सवाल उठाए।
ओवैसी ने कहा कि बेंगलुरु में कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली SIR को अच्छा बताते हैं, जबकि दिल्ली में प्रियांक खड़गे इसे गलत बताते हुए 'विक्टिम कार्ड' खेलने की बात करते हैं।
ओवैसी ने हैदराबाद का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां कांग्रेस नेता चुनाव आयोग (EC) के पास जाकर मतदाता सूची से नाम हटाने की मांग करते हैं।
उन्होंने इन उदाहरणों के जरिए कांग्रेस की SIR को लेकर अपनाई जा रही नीति पर सवाल खड़े किए और पार्टी पर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग रुख अपनाने का आरोप लगाया।
TRIANGLE NEWS LUCKNOW सच के साथ, सबसे आगे…