रविवार, 8 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

KGMU के कुलपति को बर्खास्त करें: गोपाल राय, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो घेराव करेगी विश्व हिंदू रक्षा परिषद

Triangle News

16 hours ago 126 views
KGMU के कुलपति को बर्खास्त करें: गोपाल राय, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो घेराव करेगी विश्व हिंदू रक्षा परिषद

Report: Sanjay Mukhi

Triangle News Lucknow

राजधानी / लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रदेश के शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों में सामने आ रहे कथित लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों पर चिंता जताते हुए सरकार से उच्चस्तरीय जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के कुलपति को पद से बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में KGMU का घेराव करेंगे।

KGMU सहित मेडिकल कॉलेजों के मामलों की उच्चस्तरीय जांच की मांग

गोपाल राय ने कहा कि KGMU सहित प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने हिंदू डॉक्टरों एवं छात्राओं से जुड़े कथित लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों में जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा मामले का पर्दाफाश किए जाने पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एसटीएफ टीम को बधाई दी। उनका कहना था कि जांच एजेंसियों की सक्रियता से ऐसे मामलों की सच्चाई सामने लाने में मदद मिलती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

परिषद अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं, छात्राओं और चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और किसी भी दबाव या प्रभाव से मुक्त होकर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता जताई।

एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो KGMU का घेराव

गोपाल राय ने प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मामले में प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू रक्षा परिषद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ KGMU का घेराव करेगी।

गाजियाबाद ब्लास्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

गोपाल राय ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार को हुई ब्लास्ट की घटना पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी जैसे संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार की घटना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन को घटना के वास्तविक कारणों का शीघ्र खुलासा करना चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

555
पेज 25 / 93