शनिवार, 7 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM योगी ने 4,543 नवचयनित उप निरीक्षकों और प्लाटून कमांडरों को सौंपे नियुक्ति-पत्र, बोले—युवाओं को रोजगार देने का सिलसिला रहेगा जारी

Triangle News

1 hour ago 8 views
CM योगी ने 4,543 नवचयनित उप निरीक्षकों और प्लाटून कमांडरों को सौंपे नियुक्ति-पत्र, बोले—युवाओं को रोजगार देने का सिलसिला रहेगा जारी

Report: Rajesh Saxena | Manya Saxena

Triangle News Lucknow

राजधानी / लखनऊ। उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में 'मिशन रोजगार' के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में नवचयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए।

नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश के युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने का सिलसिला बिना रुके और बिना डिगे लगातार जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने दीपावली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

4,543 नई नियुक्तियों से यूपी पुलिस को मिलेगी मजबूती

4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों की नियुक्ति से प्रदेश पुलिस बल को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह उपलब्धि उनके परिश्रम और लंबे इंतजार का परिणाम है। वहीं, दीपावली से पहले नियुक्ति-पत्र मिलने से चयनित युवाओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

535
पेज 5 / 90