मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, बच्चों को चॉकलेट देकर जीता दिल

Triangle News

2 days ago 95 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था, बच्चों को चॉकलेट देकर जीता दिल

विशेष रिपोर्ट | अनुराग सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश/वाराणसी | Triangle News Lucknow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश के लोककल्याण की कामना की।

बाबा काल भैरव के दरबार में किया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट दी और उनसे बातचीत की। बच्चे भी मुख्यमंत्री से पूरे उत्साह के साथ बातचीत करते नजर आए।

बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

बाबा काल भैरव के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन कर लोककल्याण की कामना की।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन के दौरान श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का यह धार्मिक दौरा काशी की आध्यात्मिक परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा। मंदिर परिसर में बच्चों के साथ उनकी आत्मीय मुलाकात भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

468
पेज 46 / 78