मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा ने घोषित की प्रदेश विधि प्रकोष्ठ की नई टीम, प्रशांत सिंह अटल बने संयोजक; संजय सिंह सोमवंशी को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

Triangle News

2 days ago 85 views
भाजपा ने घोषित की प्रदेश विधि प्रकोष्ठ की नई टीम, प्रशांत सिंह अटल बने संयोजक; संजय सिंह सोमवंशी को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

भाजपा ने घोषित की प्रदेश विधि प्रकोष्ठ की नई टीम, प्रशांत सिंह अटल बने संयोजक; संजय सिंह सोमवंशी को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

विशेष रिपोर्ट

Report: Priyanshu Saxena

राजधानी/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्यों की घोषणा कर दी है। 31 अक्टूबर 2026 को जारी सूची में प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के नाम भी घोषित किए गए हैं। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई है।

घोषित सूची के अनुसार, लखनऊ महानगर के प्रशांत सिंह अटल को प्रदेश विधि प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। वहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों से छह नेताओं को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक

- राम प्रताप सिंह चौहान – हरदोई

- रणजीत सिंह कुशवाहा – प्रयागराज

- वासुदेव माहौर – हाथरस

- शीतला प्रसाद गौड़ (शीतल) – प्रयागराज महानगर

- शिव भगवान गोस्वामी – कानपुर उत्तर

- जयवर्धन त्रिपाठी – प्रयागराज

विधि प्रकोष्ठ के सदस्य

- रवि प्रकाश श्रीवास्तव – गोरखपुर महानगर

- पारस नाथ शर्मा – कानपुर

- आशुतोष पाण्डेय – प्रयागराज

- मीनल गौतम – मेरठ

- संजय सिंह सोमवंशी – सुल्तानपुर

- संजीव कुमार चौरसिया – वाराणसी महानगर

संगठनात्मक जिम्मेदारियों का हुआ विस्तार

भाजपा की इस घोषणा के साथ प्रदेश विधि प्रकोष्ठ में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया गया है। नई टीम में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की यह टीम कानूनी विषयों से जुड़े संगठनात्मक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएगी।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

468
पेज 31 / 78