अखिलेश यादव का SIR और वोटर लिस्ट पर बड़ा बयान, बोले—आधार से जोड़ी जाए मतदाता सूची; फर्जी वोट बढ़ाने की जताई आशंका
Triangle News
Report: Rajesh Saxena | Manya Saxena
Triangle News Lucknow
राजधानी / लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 व फॉर्म-7 में किए जा रहे बदलावों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बदलावों के जरिए फर्जी वोट बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा, "फॉर्म 7, 6 में बदलाव इसलिए लाया जा रहा है कि ये फर्जी वोट बढ़ाएं।" उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होगा तो SIR के बाद उसकी नागरिकता छिनने का खतरा भी पैदा हो सकता है।
आधार से जोड़ी जाए वोटर लिस्ट : अखिलेश यादव
सपा प्रमुख ने मतदाता सूची को आधार से जोड़ने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा, "हमारा सुझाव ये है कि जब सबके आधार बन गए हैं तो वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ दिया जाए।"
अखिलेश यादव के इन बयानों के बाद मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के पंजीकरण और नामों के सत्यापन को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज होने की संभावना है।
ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ — सच के साथ, सबसे आगे…