मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA के पुराने दिनों को किया याद

Triangle News

4 hours ago 6 views
सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, UPA के पुराने दिनों को किया याद

विशेष रिपोर्ट

राजधानी/नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार, 2 नवंबर को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात लालू यादव की बेटी एवं सांसद मीसा भारती के आवास पर हुई। इस दौरान सोनिया गांधी ने लालू यादव का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे।

मुलाकात के बाद लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए पुराने दिनों की यादें ताजा होने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्ववर्ती UPA सरकार के कार्यकाल में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और कानूनों पर चर्चा हुई।

लालू यादव ने मनरेगा, शिक्षा का अधिकार (RTE) और सूचना का अधिकार (RTI) जैसे कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देश के युवाओं, किसानों, जवानों और आम लोगों को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराने का भी जिक्र किया।

तेजस्वी यादव ने बताई मुलाकात की वजह

मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव नियमित स्वास्थ्य जांच के सिलसिले में दिल्ली आए हुए हैं। उन्होंने सोनिया गांधी को इसकी जानकारी दी थी। तेजस्वी के मुताबिक, सोनिया गांधी ने स्वयं लालू यादव से मिलने की इच्छा जताई थी। उन्होंने दोनों परिवारों के पुराने और करीबी संबंधों का भी उल्लेख किया।

विपक्षी एकजुटता के बीच मुलाकात

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले ही INDIA गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोरी' के मुद्दे पर रैली आयोजित की थी। ऐसे राजनीतिक माहौल के बीच सोनिया गांधी और लालू यादव की मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। हालांकि, मुलाकात के दौरान किसी नई राजनीतिक रणनीति या फैसले की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

104
पेज 6 / 18