मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज से बंद हो सकती हैं हेलीकॉप्टर सेवाएं! DGCA के फैसले के खिलाफ 11 ऑपरेटरों ने खोला मोर्चा

Triangle News

4 hours ago 11 views
आज से बंद हो सकती हैं हेलीकॉप्टर सेवाएं! DGCA के फैसले के खिलाफ 11 ऑपरेटरों ने खोला मोर्चा

विशेष रिपोर्ट

नई दिल्ली। बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक फैसले को लेकर हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों और नियामक के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। DGCA ने हेलीकॉप्टर संचालन में दो पायलटों की अनिवार्यता लागू करने का निर्देश दिया है। इसके विरोध में 11 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों ने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

### 2 नवंबर से बंद करने की दी थी चेतावनी

ऑपरेटरों का कहना है कि प्रत्येक उड़ान में दो पायलट तैनात करने से परिचालन लागत, कर्मचारियों की जरूरत, आवास और अन्य लॉजिस्टिक खर्चों में काफी बढ़ोतरी होगी। उनका तर्क है कि मौजूदा किराया व्यवस्था में इस अतिरिक्त खर्च को वहन करना संभव नहीं है।

इंडियन एक्सप्रेस और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेटरों ने 2 नवंबर से चारधाम हेली सेवाएं स्थगित करने की चेतावनी दी थी।

### 40 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

2 नवंबर को DGCA और ऑपरेटरों के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद चारधाम की निर्धारित 40 हेलीकॉप्टर यात्राएं रद्द कर दी गईं। इससे करीब 250 यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। ऑपरेटरों ने मौजूदा सीजन के शेष समय के लिए चारधाम चार्टर सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, केदारनाथ के लिए होने वाली छोटी दूरी की शटल सेवाएं जारी रहने की जानकारी सामने आई है।

अब निगाहें DGCA और हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के बीच होने वाली आगे की बातचीत पर टिकी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हवाई सुरक्षा के नए नियमों और सेवाओं के संचालन के बीच सहमति कब बन पाएगी।

Triangle News Lucknow | जनता की आवाज

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

104
पेज 9 / 18