मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |

बेटी शालिनी सिंह ने पिता बृजभूषण शरण सिंह को गिफ्ट किया हेलीपैड, तीन हेलीकॉप्टर के मालिक हैं नेताजी! अब जेवर से चुनाव लड़ने की चर्चा

Triangle News

1 hour ago 1 views
बेटी शालिनी सिंह ने पिता बृजभूषण शरण सिंह को गिफ्ट किया हेलीपैड, तीन हेलीकॉप्टर के मालिक हैं नेताजी! अब जेवर से चुनाव लड़ने की चर्चा

विशेष रिपोर्ट

Prashant Yadav | Neetu Singh

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का परिवार एक बार फिर चर्चा में है। उनकी बेटी शालिनी सिंह ने अपने पिता को नोएडा में एक हेलीपैड उपहार में दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हेलीपैड का उद्घाटन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-150 में यमुना किनारे बने इस हेलीपैड की अनुमानित लागत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह के पास तीन हेलीकॉप्टर हैं। इनमें से एक काले रंग का हेलीकॉप्टर नोएडा के नए हेलीपैड पर रहेगा, जबकि अन्य दो हेलीकॉप्टर गोंडा में रहेंगे।

जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा

हेलीपैड उपहार देने के बाद शालिनी सिंह की राजनीतिक सक्रियता को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। शालिनी सिंह नोएडा में भाजपा कार्यकर्ता हैं और नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष भी बताई जाती हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शालिनी सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं और भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश कर सकती हैं। हालांकि, चुनाव लड़ने या टिकट मांगने को लेकर उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

परिवार में पहले से है राजनीतिक सक्रियता

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह वर्तमान में कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। ऐसे में बेटे के बाद बेटी की संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।

अब देखना होगा कि शालिनी सिंह की राजनीतिक सक्रियता आने वाले समय में क्या रुख लेती है और क्या वह वास्तव में जेवर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरती हैं।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

104
पेज 1 / 18