रविवार, 18 अक्टूबर 2026 |

UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! 15 अक्टूबर से नहीं लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर MDR का फैसला टला

Triangle News

4 days ago 106 views
UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! 15 अक्टूबर से नहीं लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर MDR का फैसला टला

ब्यूरो रिपोर्ट | Triangle News Lucknow

लखनऊ। डिजिटल पेमेंट करने वाले व्यापारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का प्रस्ताव फिलहाल टलने की जानकारी सामने आई है। इससे व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रस्ताव के मुताबिक, ₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4% MDR लगाए जाने की चर्चा थी। हालांकि, यह शुल्क 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा। इसे दिवाली के बाद लागू करने को लेकर आगे विचार किए जाने की बात कही जा रही है।

व्यापारियों को राहत, आगे क्या होगा?

UPI देश में डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम है। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क की चर्चा से व्यापारियों के बीच चिंता थी। फिलहाल प्रस्ताव टलने की खबर के बीच सभी की नजर अगले फैसले पर है। MDR को लेकर अंतिम स्थिति की पुष्टि आधिकारिक सूचना से किया जाना जरूरी है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

267
पेज 26 / 45