गुरूवार, 10 सितम्बर 2026 |

देवरी पेट्रोल पंप और कुराखर के बीच हुआ हादसा : माल में बड़ा हादसा टला! LPG सिलेंडरों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में उतरी

Triangle News

2 hours ago 10 views
माल में बड़ा हादसा टला! LPG सिलेंडरों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में उतरी

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। देवरी स्थित भारत पेट्रोल पंप और कुराखर के बीच LPG गैस सिलेंडरों से लदा एक लोडर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईनुमा जगह में उतर गया।

गनीमत रही कि वाहन पलटने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया। LPG सिलेंडरों से भरे वाहन के अनियंत्रित होने से मौके पर मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। चालक भी सुरक्षित बच गया।

घटना ने ज्वलनशील पदार्थों की ढुलाई करने वाले वाहनों की सुरक्षा, गति और ड्राइविंग सावधानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

13
पेज 1 / 3