मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सलीम खान के लिए मोहित चौहान ने गाया खास गीत, सुनते ही भावुक हो गए सलमान खान

Triangle News

1 hour ago 15 views
सलीम खान के लिए मोहित चौहान ने गाया खास गीत, सुनते ही भावुक हो गए सलमान खान

बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब मशहूर गायक मोहित चौहान ने सलमान खान के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान के लिए एक खास गाना गाया। मोहित की इस प्रस्तुति ने शो के होस्ट सलमान खान को इतना भावुक कर दिया कि वह अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस दौरान शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी भावुक नजर आए।

हालिया एपिसोड में मोहित चौहान ने अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसी दौरान उन्होंने सलमान खान से कहा कि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन उनके पिता सलीम खान के प्रशंसक उससे भी ज्यादा हैं। मोहित की यह बात सुनकर सलमान ने उनका शुक्रिया अदा किया।

मोहित चौहान ने सलीम खान के लिए गाया खास गाना

शो के दौरान मोहित चौहान ने सलीम खान के प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हुए साल 1963 में आई फिल्म ‘बचपन’ का गीत ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता’ गाया। उन्होंने इस गाने को सलीम खान को समर्पित किया। खास बात यह है कि सलीम खान ने इस फिल्म में अभिनय भी किया था। बाद में उन्होंने पटकथा लेखक के तौर पर हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।

गाना सुनकर सलमान खान की आंखें हुईं नम

मोहित चौहान की आवाज में यह गाना सुनकर सलमान खान भावुक हो गए। वह कुछ देर तक खामोश रहे और अपने आंसुओं को छिपाने की कोशिश करते हुए दूसरी ओर देखने लगे। सलमान का यह भावुक अंदाज देखकर शो में मौजूद कई कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए। यह पल एपिसोड के सबसे खास और यादगार लम्हों में शामिल रहा।

पिता सलीम खान के साथ रिश्ते पर भी बात कर चुके हैं सलमान

सलमान खान अपने पिता सलीम खान के बेहद करीब हैं। शो में इससे पहले भी वह अपने पिता के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने एक निजी अनुभव साझा करते हुए बताया था कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने पिता से बातचीत के दौरान बेटे के तौर पर हुई अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी थी।

सलमान ने बताया था कि उन्होंने अपने पिता से कहा कि अगर कभी उनसे ऐसी कोई बात हुई हो जिससे उन्हें दुख पहुंचा हो या वह निराश हुए हों, तो इसके लिए उन्हें अफसोस है। मोहित चौहान की ओर से सलीम खान को गाना समर्पित किए जाने के दौरान सलमान का भावुक होना भी पिता के प्रति उनके इसी गहरे लगाव को दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर करें