शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

‘दृश्यम 3’ ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, मंगलवार को शाहरुख की ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ने पर नजर

Triangle News

1 week ago 73 views
‘दृश्यम 3’ ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, मंगलवार को शाहरुख की ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ने पर नजर

मुंबई: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के शुरुआती पांच दिनों में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म की नजर मंगलवार के कलेक्शन पर है, जहां उसके पास बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका है।

फिल्म की कमाई को लेकर सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पांचवें दिन रात करीब 8:30 बजे तक ‘दृश्यम 3’ ने 12.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस दौरान फिल्म के 12,643 शो चले और ऑक्यूपेंसी करीब 20 फीसदी रही। फिल्म का नेट कलेक्शन 209.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 251.71 करोड़ रुपये बताया गया है।

मंगलवार को बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

वीकडेज में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में ट्रेड सर्कल की नजर मंगलवार की कमाई पर टिकी हुई है।

अगर ‘दृश्यम 3’ को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की मंगलवार वाली लिस्ट में जगह बनानी है तो उसे शाहरुख खान की ‘जवान’ से आगे निकलना होगा। ‘जवान’ ने अपने पहले मंगलवार को 26.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

इसलिए ‘दृश्यम 3’ को टॉप-10 में एंट्री के लिए 26.52 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करना होगा।

इन फिल्मों ने मंगलवार को किया शानदार कलेक्शन

पहले मंगलवार की कमाई के मामले में बॉलीवुड की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस सूची में ‘धुरंधर 2’ सबसे ऊपर है, जबकि ‘गदर 2’ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद ‘टाइगर 3’ का नंबर आता है।

चौथे स्थान पर ‘एनिमल’ है, जिसने पहले मंगलवार को 37.82 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘किक’ ने 29 करोड़, ‘वॉर’ ने 28.90 करोड़ और ‘धुरंधर’ ने 28.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

इसके बाद ‘सिंबा’ ने 28.19 करोड़ रुपये और ‘स्त्री 2’ ने 26.80 करोड़ रुपये कमाए थे। 26.52 करोड़ रुपये के साथ शाहरुख खान की ‘जवान’ इस सूची में दसवें स्थान पर है।

रात में सामने आएंगे मंगलवार के फाइनल आंकड़े

फिल्म के मंगलवार के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ रहे हैं, लेकिन अंतिम आंकड़ों के लिए अभी इंतजार करना होगा। फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रात करीब 10:30 बजे तक सामने आने की उम्मीद है। इसके बाद पता चलेगा कि फिल्म ‘जवान’ के आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं।

अजय देवगन के साथ नजर आ रही है बड़ी स्टारकास्ट

‘दृश्यम 3’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन ने विजय सालगांवकर का किरदार निभाया है।

फिल्म में अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तब्बू और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर लगातार मिल रही प्रतिक्रिया के बीच अब देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी बड़ी कमाई तक पहुंचती है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

33
पेज 5 / 6