मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |

68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग

Triangle News

2 hours ago 3 views
68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग

विशेष रिपोर्ट | अनुराग सिंह बिष्ट

राजधानी / लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर करने और लंबित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। उनकी प्रमुख मांग है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराया जाए और भर्ती का परिणाम संशोधित कर सभी पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।

### प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेजा

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और ईको गार्डेन भेज दिया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से भर्ती में आरक्षण विसंगति दूर करने और नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

### मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

अभ्यर्थियों ने कहा कि न्याय की मांग को लेकर वे नेताओं और मंत्रियों के आवास तक भी पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।

विजुअल: विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।

बाइट: प्रदर्शनकारी शिक्षा अभ्यर्थी।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

#68500TeacherRecruitment #TeacherCandidates #LucknowProtest #ReservationIssue #AssistantTeacherRecruitment #UPNews #LucknowNews #TriangleNewsLucknow

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

455
पेज 3 / 76