मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सआदतगंज में चाकूबाजी से युवक रेहान की मौत, गले पर धारदार हथियार से किया गया वार; आरोपी उजेफा की तलाश में पुलिस

Triangle News

2 days ago 85 views
सआदतगंज में चाकूबाजी से युवक रेहान की मौत, गले पर धारदार हथियार से किया गया वार; आरोपी उजेफा की तलाश में पुलिस

विशेष रिपोर्ट

Report: Rajesh Saxena | Priyanshu Saxena

राजधानी/लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। अम्बेडकर पार्क के पास एक युवक पर धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2026 को रात करीब 9:30 बजे थाना सआदतगंज को अम्बेडकर पार्क के पास एक युवक पर चाकू से हमले की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि रेहान पुत्र मुंशी, निवासी रामनगर, सआदतगंज पर उजेफा पुत्र परवेज, निवासी गुलाब की बगिया, मौज्जमनगर, सआदतगंज ने किसी धारदार हथियार से गले पर वार किया था।

घायल रेहान को तत्काल उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

DCP पश्चिमी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिमी श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त तहरीर और सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना के कारणों और अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

वीडियो

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement