शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

लखनऊ में महिला से दुराचार के आरोप में युवक गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

Triangle News

1 week ago 69 views
लखनऊ में महिला से दुराचार के आरोप में युवक गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

रिपोर्ट: राजेश सक्सेना

बंथरा में पुलिस का बड़ा एक्शन! महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, टेक्निकल और मैनुअल इनपुट से आरोपी दबोचा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ कथित दुराचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुराचार करने का आरोप लगाया था।

शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को महिला ने थाना बंथरा में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर आरोपी मुकेश लोधी के खिलाफ मुकदमा संख्या 330/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 351(3) और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी, मैनुअल और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मुकेश लोध पुत्र मैकूलाल, निवासी पिपहरी मजरा रहीमनगर पड़ियाना, थाना बंथरा, लखनऊ, उम्र करीब 34 वर्ष है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी बंथरा थाने में मुकदमे दर्ज रहे हैं। इनमें वर्ष 2015 का मामला धारा 452/354क/323/504/506/376/511 IPC तथा वर्ष 2011 का धारा 379/411 IPC का मामला शामिल है।

कोर्ट में पेश किया गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देश पर, डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में की गई।

नोट: महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और पुलिस की कार्रवाई का विवरण पुलिस प्रेस नोट के आधार पर है। मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

205
पेज 3 / 35