शनिवार, 7 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी में 11 वर्षीय बालिका की हत्या का आरोपी उत्तम सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार; पोखरा के पास हुई कार्रवाई

Triangle News

36 minutes ago 2 views
बाराबंकी में 11 वर्षीय बालिका की हत्या का आरोपी उत्तम सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार; पोखरा के पास हुई कार्रवाई

विशेष रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट

ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ

उत्तर प्रदेश / बाराबंकी। बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में 11 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी उत्तम सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार, 6 नवंबर की सुबह ग्राम पोखरा के पास पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुएं में मिला था बालिका का शव

पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को पालपुर गांव से बालिका के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने गांव के ही उत्तम सिंह पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया। डॉग स्क्वॉड, फील्ड यूनिट और पुलिस की पांच टीमों को खोजबीन में लगाया गया।

तलाशी के दौरान गांव के पास एक कुएं से बालिका का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पोखरा के पास पुलिस से हुई मुठभेड़

Advertisement
Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश में जुटी टीम ने शुक्रवार सुबह ग्राम पोखरा के पास उसे घेर लिया। पुलिस का दावा है कि घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए जाने की जानकारी दी है।

SP रवीना त्यागी ने दी कार्रवाई की जानकारी

पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बताया कि मामले के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका सहित सभी तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। फॉरेंसिक और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर उनका विश्लेषण किया जाएगा, ताकि दोषी के विरुद्ध ठोस साक्ष्यों के आधार पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले भी दर्ज हैं।

महिला अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई पर जोर

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और विवेचना के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

536
पेज 1 / 90