शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस पर गिरी गाज! 500 रुपये वसूली के आरोप में TSI और सिपाही निलंबित

Triangle News

2 hours ago 34 views
लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस पर गिरी गाज! 500 रुपये वसूली के आरोप में TSI और सिपाही निलंबित

लखनऊ | Report: Rajesh Saxena & Priyanshu Saxena | Triangle News Lucknow

लखनऊ में यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान 500 रुपये की कथित वसूली के मामले में एक यातायात उपनिरीक्षक (TSI) और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान कथित वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात विभाग ने मामले में कार्रवाई की और संबंधित TSI तथा सिपाही को निलंबित कर दिया।

यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस घटना ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के आचरण और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े किए हैं। यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन चेकिंग के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली के आरोप गंभीर हैं।

निलंबन की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और विभागीय कार्यवाही का विवरण सामने आना बाकी है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

313
पेज 3 / 53