करवाचौथ पर तिहरे हत्याकांड से प्रभावित तिवारी परिवार का छलका दर्द, संदीप बंसल ने व्यापारियों के साथ पहुंचकर बंधाया ढांढस
Triangle News
रिपोर्ट: राजेश सक्सेना | मान्या सक्सेना
Triangle News Lucknow | सच के साथ, सबसे आगे…
राजधानी/लखनऊ। सआदतगंज में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड से प्रभावित तिवारी परिवार के दुख में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और साथियों के साथ परिवार से मिलने पहुंचे। करवाचौथ के पावन पर्व पर परिवार का दर्द एक बार फिर छलक उठा। इस दौरान संदीप बंसल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
परिवार के साथ खड़ा है व्यापारी समाज
संदीप बंसल ने कहा कि इस कठिन समय में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार, संगठन और व्यापारी समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि परिवार को हर संभव सहारा देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मृतक सुयश तिवारी बाजारखाला क्षेत्र में व्यापार करते थे और संगठन से भी जुड़े हुए थे। उनके असामयिक निधन से व्यापारिक समुदाय भी दुखी है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दिया हौसला
इस दौरान सआदतगंज उद्योग व्यापार मंडल और बाजारखाला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत और हौसला दिया तथा दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा जताया।
मौके पर युवा महामंत्री शुभम मौर्य, लखनऊ महामंत्री दीपेश गुप्ता, बाजारखाला अध्यक्ष विकास सक्सेना, रमेश शुक्ला, सुनील साहू, रवि श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, चंद्रवीर सिंह और बबलू तिवारी सहित अन्य व्यापारी साथी मौजूद रहे।
TRIANGLE NEWS LUCKNOW
सच के साथ, सबसे आगे…
जनता की आवाज | निष्पक्ष पत्रकारिता | विश्वसनीय समाचार