सआदतगंज तिहरे हत्याकांड: पीड़ित परिवारों से मिले संदीप बंसल, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने भी जताई संवेदना; न्याय और कठोर सजा की मांग
Triangle News
Report: Prashant Yadav | Priyanshu Saxena
ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ
राजधानी / लखनऊ। सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने और न्याय की मांग उठाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा बिष्ट यादव सहित संदीप बंसल परिजनों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान माहौल बेहद दुखद और पीड़ादायक रहा। परिजनों ने घटना से जुड़ी अपनी पीड़ा साझा की। अपर्णा बिष्ट यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान भाग कारवा श्री अनुज गुप्ता, लोकप्रिय पार्षद श्री शाकेत शर्मा, भाजपा नेता श्री आनंद गुप्ता, पूर्व पार्षद श्रीमती बीना गुप्ता, श्री निखिल उपाध्याय, श्री पवन तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री दीपेश गुप्ता सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग
मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष सिद्ध होने पर दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग उठाई।
ट्राएंगल न्यूज़ लखनऊ — सच के साथ, सबसे आगे…