सोमवार, 2 नवम्बर 2026 |

सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस: फरार दो आरोपियों पर इनाम घोषित, राजेश पर ₹25 हजार का इनाम

Triangle News

2 days ago 154 views
सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस: फरार दो आरोपियों पर इनाम घोषित, राजेश पर ₹25 हजार का इनाम

रिपोर्ट

Priyanshu saxena & shikhar tewari

राजधानी/लखनऊ। सआदतगंज क्षेत्र में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है। इनमें आरोपी राजेश पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया है, जबकि फरार एक महिला आरोपी पर भी इनाम घोषित किया गया है।

यह इनाम डीसीपी पश्चिम की ओर से घोषित किया गया है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

मुख्य आरोपी समेत छह आरोपी जा चुके हैं जेल

इस हत्याकांड में पुलिस मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक, तीनों हत्याओं को अंजाम देने में ऋषभ शुक्ला की भूमिका रही। वारदात से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज कर दी थी।

अब दो आरोपियों पर इनाम घोषित होने के बाद पुलिस की प्राथमिकता उनकी गिरफ्तारी है। फरार आरोपियों की तलाश और मामले में आगे की पुलिस कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…

शेयर करें

संबंधित खबरें

456
पेज 51 / 76