सोमवार, 9 नवम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागने की कोशिश, कर्मचारी को कार से घसीटा; DCP साउथ ने गठित कीं तीन पुलिस टीमें

Triangle News

46 minutes ago 57 views
लखनऊ: पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागने की कोशिश, कर्मचारी को कार से घसीटा; DCP साउथ ने गठित कीं तीन पुलिस टीमें

Report: Rajesh Saxena | Manya Saxena

Triangle News Lucknow

राजधानी / लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए भागने की कोशिश और इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी को कार से घसीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना 8 नवंबर 2026 की सुबह करीब 4:19 बजे जीएस पेट्रोल पंप, सैनिक ढाबा के पास की है।

पुलिस के मीडिया अपडेट के अनुसार, काले रंग की कार सवार ने पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए वहां से जाने का प्रयास किया। इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी सचिन कुमार (करीब 21 वर्ष), पुत्र सत्यनाम, निवासी आकराहदो, थाना नगराम, लखनऊ ने कार का गेट पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि कार सवार कर्मचारी को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए, जिससे वह घायल हो गया।

मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

पेट्रोल पंप मैनेजर की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गोसाईगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

DCP साउथ मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर तीन टीमें गठित

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, लखनऊ मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से कार सवार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा है कि इस तरह का अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।

वीडियो

शेयर करें

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

559
पेज 8 / 94