दुबग्गा पटाखा मंडी में बारूद के बीच सिगरेट का धुआं! सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हादसे का खतरा
Triangle News
विशेष रिपोर्ट
अनुराग सिंह बिष्ट
Triangle News Lucknow
राजधानी / लखनऊ / दुबग्गा। जहां एक छोटी-सी चिंगारी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है, वहां अगर बारूद के बीच सिगरेट जलाई जाए तो खतरा कितना गंभीर हो सकता है, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। दुबग्गा थाना क्षेत्र की पटाखा मंडी से सामने आए दृश्य सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
दूसरों को हिदायत, खुद नियमों की अनदेखी?
जानकारी के मुताबिक, पटाखा मंडी में आग से बचाव के लिए कारोबारियों और अन्य लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन आरोप है कि कुछ पटाखा कारोबारी खुद दुकानों के बाहर सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। बारूद और ज्वलनशील पटाखों के आसपास धूम्रपान करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।
अधिकारियों के निर्देशों का पालन कौन कराएगा?
सवाल यह है कि जब पटाखा मंडी में आग से बचाव के लिए सख्त सावधानियां जरूरी हैं, तो खुलेआम धूम्रपान पर रोक क्यों नहीं लग पा रही? क्या संबंधित कारोबारियों को सुरक्षा नियमों की गंभीरता का एहसास नहीं है? ऐसी लापरवाही न केवल दुकानदारों, बल्कि वहां मौजूद ग्राहकों और आसपास के लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकती है।
प्रशासन से सख्त निगरानी की मांग
पटाखा मंडी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में धूम्रपान पर प्रभावी रोक, नियमित निरीक्षण और अग्नि सुरक्षा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
याद रखिए—बारूद के बीच सिगरेट की एक चिंगारी भी तबाही का कारण बन सकती है।
Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे…