हुसैनगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से बरामद किए 14 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Triangle News
Report: Rajesh Saxena | Priyanshu Saxena
Triangle News Lucknow
राजधानी / लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से 14 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा आमजन की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त मध्य के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस उपायुक्त मध्य और सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज के मार्गदर्शन में हुसैनगंज पुलिस ने CEIR पोर्टल की सहायता से विभिन्न स्थानों पर गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया।
थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी 14 मोबाइल फोन बरामद किए। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और वास्तविक स्वामियों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद मोबाइल फोन उन्हें सकुशल वापस सौंप दिए गए।
लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर स्वामियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सभी ने हुसैनगंज पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल करें शिकायत
हुसैनगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें और भारत सरकार के CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही मोबाइल का IMEI नंबर और खरीद से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखें, ताकि मोबाइल को ट्रेस कर वापस दिलाने की प्रक्रिया में सहायता मिल सके।
मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम
1. शिवमंगल सिंह – थानाध्यक्ष, थाना हुसैनगंज।
2. उपनिरीक्षक शेषमणि – प्रभारी, साइबर हेल्प डेस्क।
3. महिला कांस्टेबल दीक्षा सिंह – साइबर हेल्प डेस्क।
Triangle News Lucknow
पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल पीड़ित मोबाइल स्वामियों को राहत मिली, बल्कि CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग और साइबर हेल्प डेस्क की भूमिका भी सामने आई।