मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 |

DCP सेंट्रल लखनऊ का बड़ा खुलासा: आशियाना में वृद्ध महिला की हत्या और लूट, नौकरानी समेत सभी आरोपी गिरफ्तार

Triangle News

1 day ago 97 views
DCP सेंट्रल लखनऊ का बड़ा खुलासा: आशियाना में वृद्ध महिला की हत्या और लूट, नौकरानी समेत सभी आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट | राजेश सक्सेना एवं मान्या सक्सेना

राजधानी/लखनऊ | Triangle News Lucknow

लखनऊ कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन स्थित थाना आशियाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या और चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीसीपी सेंट्रल अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में घर में काम करने वाली नौकरानी समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चोरी की साजिश के तहत की गई वृद्ध महिला की हत्या

डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की नीयत से सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घर में काम करने वाली नौकरानी ने वृद्ध महिला के दूध में नशीला पदार्थ मिलाया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के सिर पर खल-मूसल से वार कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, इस वारदात में नौकरानी के साथ अन्य लोग भी शामिल थे। थाना आशियाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चोरी का सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, जेवरात, लाखों रुपये की नकदी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

बरामद सामान में सफेद धातु के 6 गिलास, एक लुटिया, दो जोड़ी कटोरी, एक दीपक, चम्मच और सिंदूरदानी शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने निम्नलिखित सामान भी बरामद किया है:

- 08 अदद त्रिभुजाकार विजिटिंग कार्ड

- सफेद धातु की पट्टी लगा 2000 रुपये का नोट, जिस पर 999 अंकित है

- मृतका का पासपोर्ट फोटो

- हाथ घड़ी और गैस पासबुक

- बैग एवं सूटकेस

- स्प्रे, कपड़े और अन्य सामान

- चोरी किए गए जेवरात एवं लाखों रुपये की नकदी

पुलिस टीम के कार्य की डीसीपी ने की सराहना

डीसीपी सेंट्रल अर्पित विजयवर्गीय ने घटना का सफल खुलासा करने और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली थाना आशियाना पुलिस टीम के कार्य की सराहना की।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

Triangle News Lucknow — सच के साथ, सबसे आगे।

वीडियो

शेयर करें

संबंधित खबरें

456
पेज 36 / 76